नकुल दुबे की बैठक में हंगामा
संसूसीतापुरकार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे सपा बसपा गठबंधन से सीतापुर लोकसभा के
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:23 AM (IST)
सीतापुर: सपा बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। सीतापुर लोकसभा सीट से बसपा प्रभारी नकुल दुबे का विरोध करने के लिए एक गुट के कुछ समर्थक घुस आए। समर्थकों ने नकुल दुबे वापस जाओ के नारे लगाए। दोनों गुटों में नोकझोंक भी हुई। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने आए बसपा सीतापुर प्रभारी की बैठक में जमकर बवाल हुआ। मंच पर पदाधिकारियों के मौजूदगी के बावजूद कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का विरोध शुरू कर दिया। दो खेमे में बंटे कार्यकर्ताओं में हाथापाई भी हुई। लोगों ने कुर्सियों पर चढ़कर नकुल दुबे वापस जाओ के पोस्टर लहराए। हंगामा बढ़ा तो आयोजकों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने पर हंगामा कर रहे कार्यकर्ता वापस चले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें