Move to Jagran APP

सपा ने दी सदैव विकास को वरीयता

सीतापुर : सपा सरकार ने अपने शासनकाल में सदैव जनहित को वरीयता दी। सपा ने जनता के लिए काम किया। अनेक ज

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM (IST)
सपा ने दी सदैव विकास को वरीयता
सपा ने दी सदैव विकास को वरीयता

सीतापुर : सपा सरकार ने अपने शासनकाल में सदैव जनहित को वरीयता दी। सपा ने जनता के लिए काम किया। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज को विकास की ओर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा सरकार ने सपा की योजनाओं को बंद कर दिया। भाजपा जन विरोधी है। यह बात समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा कचूरी व सिकंदरपुर में सभा में पूर्व विधायक अनूप गुप्त ने कही। उन्होंने कहा कि देश को भाजपा से बचाने के लिए सपा ने बिगुल बजा दिया है। भाजपा सरकार ने गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, दंगा फसाद के अतिरिक्त कुछ नहीं दिया। चंद्रभाल कश्यप, बलराम अर्कवंशी, विशुन कुमार राठौर, रवींद्र प्रजापति, संतराम प्रजापति, राकेश यादव, श्रीकृष्ण प्रजापति, विशुन कुमार आदि शामिल रहे। साइकिल यात्रा अनेक गांवों से होकर गुजरी।

loksabha election banner

महमूदाबाद : भाजपा सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की हितैषी है। आज जनता झूठे वादों से अपने को ठगा महसूस कर रही है। यह बात सपा की सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत ग्राम मीरानगर में सभा के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र ¨सह वर्मा ने कही। उन्होंने कहा सपा ने सदैव विकास को वरीयता दी। अनेक विकास योजनाएं चलाई। भाजपा ने द्वेष भावना से योजनाओं को बंद किया। उन्होंने भाजपा सरकार की कमियां गिनाते हुए सपा की नीतियों का बखान किया। देशराज वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, अभयराज वर्मा आदि मौजूद रहे। लहरपुर : समाजवादी युवजन सभा ने खानपुर, मोहिदीनपुर, मूड़ी खेड़ा, रुढ़ा भवनाथपुर में जन संपर्क कर सपा की नीतियों प्रचार किया और भाजपा की कमियां गिनाई। राम लखन यादव, ओमेंद्र वर्मा, संजय यादव, शोभित मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.