स्वयंसेवकों ने घर में लगाई कुटुंब शाखा, जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख
ह्मह्यह्य ह्यड्डद्मद्धड्ड द्बठ्ठ द्धश्रद्वद्गह्मह्यह्य ह्यड्डद्मद्धड्ड द्बठ्ठ द्धश्रद्वद्गह्मह्यह्य ह्यड्डद्मद्धड्ड द्बठ्ठ द्धश्रद्वद्ग
सीतापुर: रविवार को आरएसएस स्वयंसेवकों ने एक अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत सभी स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों में कुटुंब शाखा लगाई व एक घंटे का शारीरिक, बौद्धिक कार्यक्रम करने के बाद प्रार्थना का गायन किया। कार्यक्रम के तहत सभी स्वयंसेवक अपने घरों की छतों, लॉन आदि में एकत्र हुए यहां शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शाखा लगाई। परिवार का एक सदस्य मुख्य शिक्षक व एक शाखा कार्यवाह की भूमिका का निर्वहन किया। मुख्य शिक्षक ने भगवा ध्वज लगाया। जिनके पास ध्वज नहीं था उन्होंने दीपक जलाकर वैकल्पिक व्यवस्था की। मुख्य शिक्षक के निर्देश पर खेल, योगाभ्यास किया। बौद्धिक खेल नेता की खोज, फलों की श्रंखला, जलथल आकाश, उल्टी गिनती, प्रश्नोत्तरी, भक्तिगीतों की अन्याक्षरी खेली। इसके साथ ही योग तथा प्रणायाम 15 मिनट सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ब्रम्हनाद, गीत एवं सुभाषित प्रस्तुत किए। शाखा विकिर संघ प्रार्थना के साथ हुई।
नगर कार्यवाह ज्योति शंकर गुप्ता ने बताया केंद्रीय नेतृत्व के अह्वान पर कुटुंब शाखा लगवाई गई है। इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र में लगने वाली 16 शाखाओं के स्वयंसेवकों ने अपने अपने घरों में शाखा लगाई जिसमें परिवार के सभी सदस्य महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए।