जाम से जूझते रहे शहरवासी
चित्र - सतीश कासस तमासचवबि सकरा बहि
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM (IST)
सीतापुर : शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह बेपटरी पर दिखी। यहां पर हर रोज बस जाम ही जाम दिखाई दिया। शहरवासी इस जाम में फंस कर परेशान हो गए। लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई भी यातायात कर्मी नहीं दिखाई दिया। शहर का लालबाग चौराहे से जिला अस्पताल व कोतवाली जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। वहीं ट्रांसपोर्ट चौराहे पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। आनंद नगर रेलवे क्रासिग पर करीब एक किमी तक लोग जाम में फंसे रहे। इस जाम में जो भी फंसा वह पसीना पसीना हो गया। भीषण जाम को हटाने के लिए न तो यातायात पुलिस का कोई भी अधिकारी दिखा और न ही उनका कोई कर्मचारी। स्कूली बच्चे भी इस जाम में करीब आधा घंटे तक फंसे रहे। वे स्कूली बस में जाम देख कर परेशान दिखाई दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें