Move to Jagran APP

उपकेंद्र जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील

सीतापुर : नगर में स्थित बिजली उपकेंद्र जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिसके

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:30 PM (IST)
उपकेंद्र जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील
उपकेंद्र जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील

सीतापुर : नगर में स्थित बिजली उपकेंद्र जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दशक से भी अधिक समय से नया बाजार से बिजली उपकेंद्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खराब है। इसकी मरम्मत न होने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। रात के समय अंधेरे में निकलते समय लोग चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग पर आवागमन भी अधिक होता है। सैकड़ों बिजली उपभोक्ता इसी मार्ग से रोजाना निकलते हैं। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए व बि¨लग केंद्र होने के कारण उपकेंद्र ही आना पड़ता है। बारिश के समय मार्ग पर गड्ढों में जलभराव हो जाता है। जिससे राहगीरों को अंदाजा नहीं रहता और गिर जाते हैं। इस मार्ग से छात्र-छात्राओं का भी आवागमन होता है। वहीं जवाहर नवोदय स्कूल जाने वाला मार्ग भी काफी समय से खराब है। इस पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे आवागमन प्रभावित है। नपा के अधिशासी अधिकारी हृदयानंद उपाध्याय ने बताया कि मार्ग की समस्या संज्ञान में आई है। शीघ्र ही मार्ग का सर्वे कराकर निर्माण कराएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.