1300 रुपये के भाव में सत्यपाल ने बेच दी अपनी उपज
बिचौलिया से अपनी उपज (धान) बेचने को विवश हो गए। इन्होंने रविवार शाम मिश्रिख कस्बे में सिधौली मार्ग पर एक
सीतापुर : फूलपुरझरिया गांव के किसान सत्यपाल बिचौलिया से अपनी उपज (धान) बेचने को विवश हो गए। इन्होंने रविवार शाम मिश्रिख कस्बे में सिधौली मार्ग पर एक व्यापारी की दुकान पर 50 क्विंटल धान 1300 रुपये के भाव में बेच दिया है। हालांकि कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है। बताया, कस्बे में इस बार एक भी धान क्रय केंद्र नहीं खुला है। कल्ली में हाजीपुर और बहेरवा में क्रय केंद्र खोला गया है, जो उनके गांव फूलपुरझरिया से हाजीपुर की दूरी 20 किमी और बहेरवा 18 किमी दूर है। जबकि फूलपुरझरिया से मिश्रिख कस्बा सिर्फ सात किमी है।
सत्यपाल ने बताया, उनके पास करीब 40-45 बीघे जमीन है। लगभग 75 क्विंटल धान है। रबी फसलों की तैयारी करनी है, घर-परिवार व रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम हैं जिनके खर्चे पूरे करने हैं। आपको बता दें, कस्बे में क्रय केंद्र न खोलने वाली जिम्मेदारों की इस नीति से सिर्फ सत्यपाल ही नहीं बल्कि दर्जनों गांवों के किसान प्रभावित हैं। सत्यपाल की तरह कस्बे में कुतुबनगर मार्ग पर एक व्यापारी के यहां मुड़ियारा के प्रदीप मिश्र, पतौंजा के मुनेश्वर मिश्र भी धान बेंच रहे थे। बताया, क्रय केंद्र बहेरवा में है, जो कभी खुलता ही नहीं है। संजराबाद के किसान रामनरेश ने बताया कि हम लोगों को धान बेंचने के लिए व्यापारियों के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वर्जन
मिश्रिख कस्बे में स्वीकृत धान क्रय केंद्र बहेरवा में खोला गया है, ऐसा क्यों हुआ। इस बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी करेंगे।
- राजीव पांडेय, एसडीएम