Move to Jagran APP

सपा-बसपा का गठबंधन है ठगबंधन : डॉ. महेंद्र

चित्र-09एसआइटी32व43- -भाजपा की युवा संकल्प सभा

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:03 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 11:03 PM (IST)
सपा-बसपा का गठबंधन है ठगबंधन : डॉ. महेंद्र
सपा-बसपा का गठबंधन है ठगबंधन : डॉ. महेंद्र

लहरपुर (सीतापुर) : कस्बे के रामलीला मैदान पर भाजपा की युवा संकल्प सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नए भारत निर्माण के लिए युवा भाजपा के साथ आएं। युवाओं के प्रयास व उनकी सोच से ही देश आगे बढ़ेगा। सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि यह अवसरवादियों का स्वार्थ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है जिसका कुछ समय बाद ही बिखराव शुरू होगा। कल जो एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे वह आज स्वार्थ के लिए एक मंच पर पहुंचे हैं। देश की जनता ने मोदी को केंद्र में पहुंचाया और फिर से यह होने जा रहा है। केवल विरोध के लिए विरोध की राजनीति विपक्ष कर रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा विरोध के लिए देश विरोधी ताकतों का भी समर्थन हो रहा है। यह लोग देश के लिए और कर भी क्या सकते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक व बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद देश जब जवानों के साथ खड़ा था तब यह लोग सुबूत मांग रहे थे। इससे जवानों का मनोबल गिराने का काम किया गया। भाजपा ने पांच वर्ष के कार्यकाल में इतिहास बनाया है। सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। देश की जनता इसका अहसास कर रही है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, किसान बीमा, मुद्रा योजना आदि ने महापरिवर्तन किया है। जनता का मोदी सरकार पर भरोसा कायम है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच वर्ष के कार्यकाल में देश को ऐतिहासिक ऊंचाई दी हैं। दुनियाभर में भारत का नाम है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, विधायक सुनील वर्मा, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.