Move to Jagran APP

राजस्व की तकनीक टोडरमल की देन

सीतापुर : राजस्व के जनक राजा टोडरमल की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट स्थित राजा टोंडरमल पार्क में कार्यक्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM (IST)
राजस्व की तकनीक टोडरमल की देन
राजस्व की तकनीक टोडरमल की देन

सीतापुर : राजस्व के जनक राजा टोडरमल की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट स्थित राजा टोंडरमल पार्क में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. आरके टंडन रहे। अध्यक्षता अखिलेश खरे ने की। संचालन संस्था के अध्यक्ष संजय पुरी ने की। डॉ. टंडन ने कहा कि उनका जयंती कार्यक्रम 10 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें बड़े स्तर के विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। पूर्व नपा अध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि राजा टोडरमल अपार प्रतिभा के धनी थे। देश को राजस्व की तकनीक उन्होंने प्रदान की। आज राजस्व के रूप में जो आय सरकार को होती है और इससे संबंधित व्यवस्था एक वरदान है। वह दूरदर्शी व महान व्यक्तित्व के धनी थे। कार्यक्रम में आलोक कपूर, गोपाल टंडन, अमरीश श्रीवास्तव, प्रेमनाथ पुरी, विनय पुरी, राजीव शुक्ला, आरके कपूर, शिव नारायन लाल शर्मा, कपिल शर्मा, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

लहरपुर : राजस्व जनक व भू पैमाइश के जनक राजा टोडरमल की पुण्यतिथि तहसील प्रांगण, नगर पालिका परिषद कार्यालय, राजापुर व बेहटी में मनाई गई। तहसील में एसडीएम सुरेश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। समिति के अध्यक्ष संजय पुरी, ¨हदी साहित्य परिषद अध्यक्ष संतोष कुमार कश्यप ने विचार व्यक्त किए। अमित मिश्रा, अनीस, दुर्गा प्रसाद, भूरे मिश्रा, गुड्डू मिश्रा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.