Move to Jagran APP

ओवरब्रिज बने तो जाम की समस्या से मिले राहत

बिसवां व महमूदाबाद रेलवे क्रासिग के पास ट्रेन निकलते समय लग जाता है लंबा जाम

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 11:05 PM (IST)
ओवरब्रिज बने तो जाम की समस्या से मिले राहत
ओवरब्रिज बने तो जाम की समस्या से मिले राहत

सीतापुर: नगर में बिसवां व महमूदाबाद मार्ग पर रेलवे क्रासिग के पास जाम की समस्या लोगों को प्रभावित कर रही है। ट्रेन निकलते समय क्रासिग के दोनों ओर जाम लग जाता है। अधिक समस्या क्रासिग व हाईवे के बीच होती है। क्रासिग व हाईवे के बीच मुश्किल से पचास मीटर दूरी है। यहां पर चार वाहन ही खड़े होते हैं तो जाम लग जाता है। हाईवे से निकलने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। दोनों रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है। ओवरब्रिज बनने के बाद ही जाम की समस्या का समाधान हो सकता है।

loksabha election banner

वहीं, ओवरब्रिज बनने को लेकर विभागीय अधिकारियों में उदासीनता बनी हुई है। इससे प्रतिदिन हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। बिसवां व महमूदाबाद मार्ग पर यातायात अधिक है। बिसवां व महमूदाबाद की दूरी सिधौली से 28-28 किलोमीटर है। दोनों मार्ग टू लेन हैं। महमूदाबाद व बिसवां में चीनी मिलें हैं। ऐसे में भारी वाहन भी गुजरते हैं। रोडवेज बसें व निजी वाहन भी संचालित हैं। ट्रेन निकलते समय लंबा जाम हाईवे के यातायात को भी प्रभावित करता है। फिर भी समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं हो रहा। जाम में फंसे ओम प्रकाश ने कहा जाम समस्या से निदान का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। हजारों लोग प्रभावित होते हैं। स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी जाम में फंसती हैं। ओवरब्रिज बनने से ही समस्या दूर होगी। वर्जन-

दोनों रेलवे क्रासिग पर जाम की समस्या रहती है। ओवरब्रिज बनने का मामला रेलवे से संबंधित है। नगर पंचायत का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। रेलवे के अधिकारियों से बातचीत करके समस्या निस्तारित करने के लिए कहा जाएगा।

-सर्वेश शुक्ला, ईओ नगर पंचायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.