रामराज्य रथयात्रा पहुंची नैमिष, हुई आरती
नैमिषारण्य पहुंची रथयात्रा
नैमिषारण्य (सीतापुर) : रामराज्य रथयात्रा बुधवार शाम नैमिषारण्य पहुंची। यह रथयात्रा 12 राज्यों से होकर 9000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए यहां पहुंची। इस दौरान पहला महंत भरत दास, संतोष दास, महेश तिवारी व राजनारायण पांडेय आदि ने रथ में विराजमान भगवान राम की आरती उतारी। नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में रथ की आरती हुई। इसके बाद नारदानंद आश्रम में विराट धर्मसभा हुई।
श्रीरामदास मिशन यूनिवर्सल सोसायटी के तत्वावधान में स्वामी कृष्णानंद सरस्वती व श्रीशक्ति शांतानंद महर्षि के द्वारा निकाली गई यात्रा में स्वामी देवेंद्रानंद महराज, स्वामी शांतानंद, स्वामी विद्यानंद सरस्वती, स्वामी पद्मनाभ आदि मौजूद रहे। सभी संतों ने एक स्वर में भारत में हिदू साम्राज्य की स्थापना पर जोर दिया। रात्रि विश्राम कर रथयात्रा गुरुवार की सुबह नैमिषारण्य से अयोध्या के लिए रवाना हो गई। कल्ली चौराहे पर रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से रथयात्रा सिधौली होकर लखनऊ पहुंचेगी। स्वामी कृष्णानंद ने बताया कि रथयात्रा राम नवमी को अयोध्या पहुंच जाएगी।