हवा चलने के साथ बारिश, लोगों को मिली राहत
शनिवार को छाए रहे बादल हवा चलने के साथ हुई बारिश।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 06:13 AM (IST)
सीतापुर: शनिवार को जिले का मौसम अच्छा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हवा भी अच्छी चली। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं दिन में 11 बजे बारिश भी हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को बदले मौसम से राहत का अहसास हुआ। तापमान भी सामान्य रहा। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रुक-रुककर हुई बरसात
पूरे दिन बादल छाए रहे। रुक रुक कर बारिश भी हुई। धूप न निकलने व बारिश के साथ हवा चलने से जिलेवासी खुश नजर आए।
मॉर्निग वॉक कर लिया अच्छे मौसम का आनंद
चूंकि मौसम सुबह से ही अच्छा हो गया था। लिहाजा लोग इसका मजा लेने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले और ठंडी हवा का मजा लेते हुए जॉगिग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें