Move to Jagran APP

दुई घंटा हुइगे हई.. हियां हुआं भगाई रहीं हई

श्चह्वढ्ड श्चह्मश्रढ्डद्यड्डद्व श्चह्वढ्ड श्चह्मश्रढ्डद्यड्डद्व श्चह्वढ्ड श्चह्मश्रढ्डद्यड्डद्व

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 12:12 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 06:28 AM (IST)
दुई घंटा हुइगे हई.. हियां हुआं भगाई रहीं हई
दुई घंटा हुइगे हई.. हियां हुआं भगाई रहीं हई

सीतापुर: दुई घंटा हुइगे हईं। वई मैडम कहि रही अबही बैठउ। तीन बार जाइ चुकेन। रसीद देखि लेउ। फारम निकारि नाइ रहीं, बस हियां हुआं भगाई रहीं हई। काम के नाम पर घंटो इंतजार व यहां से वहां भटकने का ये दर्द रामेश्वरी का ही नहीं, कलक्ट्रेट के जन सुविधा केंद्र आने वाले सभी आवेदकों का है। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने वालों को तो परेशान किया ही जाता है। दिव्यांग आवेदकों पर भी रहम नहीं किया जाता।

loksabha election banner

गांव रसूलगंज निवासी रामेश्वरी अपनी बहू का आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र लेने दोपहर 1 बजे जन सुविधा केंद्र आई थी। 7 नंबर काउंटर पहुंची तो इंतजार करने को कहा गया। दो बजे आपरेटर लंच करने चले गए। महिला आपरेटर वापस आई तो रामेश्वरी फिर काउंटर पर पहुंच गई। प्रमाण पत्र तो नहीं मिले बैठने का फरमान सुना दिया गया। रामेश्वरी ने बताया कि दो घंटे इंतजार के बाद भी उन्हें बैठने की नसीहत ही मिली। बिजवार निवासी बुजुर्ग शांति का कहना था कि उत्तराधिकार के लिए दस बार चक्कर लगा चुकी हैं।

बैसाखी के सहारे पहुंचे सुग्रीव, किया इंतजार

लालपुर मजरा पर्वतपुर निवासी दिव्यांग सुग्रीव कुमार दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेने के लिए सुबह ट्रेन से आए थे। 1:30 बजे जन सुविधा केंद्र पहुंच गए। प्रमाण पत्र की जानकारी देने के बजाय उन्हें भी बैठा दिया गया। तीन बजे तक उन्हें बिठाए रखा गया। सुग्रीव कुमार ने कहा कि प्रमाण पत्र मिल जाता तो समय से घर पहुंच जाते।

लंबी लाइन और सिर्फ एक काउंटर

खैराबाद क्षेत्र के नरही के हिमांशू वर्मा आय जाति फार्म जमा करने के लिए तीन घंटे से इंतजार कर रहे थे। फिर भी वह काउंटर तक नहीं पहुंचे। हिमांशू का कहना है कि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों की भीड़ है। लेकिन केंद्र में महज एक काउंटर के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। कई काउंटरों पर आपरेटर खाली रहते हैं लेकिन फार्म जमा नहीं करते। हॉल में लगे सभी पंखों को सही कराने का निर्देश दे दिया गया है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी केंद्र प्रभारी को कहा गया। आपरेटरों को सख्त हिदायत दी गई है।

आरडी राम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.