Move to Jagran APP

बेनामी संपत्ति पर पुलिस की नजर, दूसरों के नाम से खरीदे वाहन

गैंगस्टर का आरोपित मुजीब अहमद परिवार के अलावा

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 10:52 PM (IST)
बेनामी संपत्ति पर पुलिस की नजर, दूसरों के नाम से खरीदे वाहन
बेनामी संपत्ति पर पुलिस की नजर, दूसरों के नाम से खरीदे वाहन

सीतापुर : गैंगस्टर का आरोपित मुजीब अहमद परिवार के अलावा अन्य लोगों के नाम से भी काफी बेनामी संपत्ति है। पुलिस को पता चला है कि उसके धंधों में लगे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन दूसरों के नाम से हैं। इसमें ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन से कार शामिल हैं। इन वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। आला अधिकारियों की अनुमति मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें इन बेनामी संपत्ति में शामिल वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करेंगी। इसी तरह पुलिस अन्य बेनामी संपत्ति की भी खोज में जुटी है। उधर, फरार चल रहे अभियुक्त मुजीब अहमद व उसके भाई छन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। मुजीब अहमद व उसके दो आरोपित भाइयों की बेनामी संपत्ति का पता लगा रहीं टीमें। अब तक बेनामी संपत्तियों के करीब आधा दर्जन स्वामियों की हो गई है तलाश।

loksabha election banner

बेनामी अचल संपत्ति पर नजर

पुलिस व राजस्व के अधिकारी गैंगस्टर के आरोपित तीनों भाइयों ने जिन दूसरों के नाम से प्लाट, खेत, मकान आदि अचल संपत्ति खरीद रखी है। ऐसे लोगों की तलाश को जिम्मेदार सक्रिय हैं। खबर है कि बेनामी संपत्ति के करीब आधा दर्जन मालिकों के नाम सामने भी आ गए हैं। अधिकारी विभिन्न स्त्रोतों से बेनामी संपत्ति के स्वामियों को चिह्नित कर रही है।

यहां के निवासी हैं बेनामी संपत्ति के स्वामी

बट्सगंज, लोनियनपुरवा, तामसेनगंज, अकोइया, महोली के शुकुलन टोला, गजपतिपुर, संदना के सुजानपुर, बिरौरा, लखनऊ के इल्डिको ग्रीन गोमतीनगर, सरदारनगर बालागंज, महर्षि नगर मड़ियावां। इसी तरह कई अन्य गांव-कस्बों के संपर्की हैं, जिनके नाम से गैंगस्टर आरोपितों ने बेनामी संपत्ति खरीद रखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.