Move to Jagran APP

22 जिपं सदस्यों की सूची जारी, पांचवें दिन परिणाम घोषित

जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना देर से ही सही

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 10:14 PM (IST)
22 जिपं सदस्यों की सूची जारी, पांचवें दिन परिणाम घोषित
22 जिपं सदस्यों की सूची जारी, पांचवें दिन परिणाम घोषित

सीतापुर : जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना देर से ही सही, आखिर पूरी हो गई। पांचवें दिन सभी परिणाम घोषित किए जा सके। मतगणना शुरू होने के बाद चौथे दिन सबसे पहले 57 विजेताओं की सूची जारी की गई। इसके बाद गुरुवार को 22 शेष निर्वाचित जिपं सदस्यों की सूची जारी की गई है।

loksabha election banner

बता दें कि जिला पंचायत की 79 सीट हैं। इन सीटों पर जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद दो मई को मतगणना शुरू हुई। मतगणना के तीसरे दिन प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम जारी हो गए। जिपं सदस्यों को लेकर उहापोह की स्थिति रही। अधिकांश सीटों पर लोगों ने स्थानीय स्तर पर तो लगा ली लेकिन, आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहा। कई सीटों पर तो दो-दो तीन प्रत्याशी खुद को विजेता बता रहे। इसके बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए कुछ सीटों पर दोबारा मतगणना कराई गई। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। वार्ड नंबर 21 का परिणाम सबसे आखिरी में घोषित

गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों के सभी परिणाम घोषित हो गए। सबसे अंत में वार्ड नंबर 21 का परिणाम घोषित हुआ। इसमें रीकाउंटिग में रामस्वरूप जीते। पहले यहां किसी और प्रत्याशी की जीत की बात कही गई थी। बाद में मतगणना पूरी हुई तो रामस्वरूप ने 214 मतों से विजय हासिल की। इन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। देरी का कारण यह भी

जिपं सदस्यों के परिणाम में देरी की वजह कई सीटों की भौगोलिक स्थिति भी रही। दरअसल, कुछ सीटों में दो से तीन ब्लाकों के बूथों के मतों की गिनती होनी थी। ऐसे में सभी को संजोने के बाद परिणाम जारी किया गया। यही नहीं, कुछ सीटों पर विवाद की वजह से दोबारा मतगणना भी हुई।

जिपं के शेष 22 सदस्यों के परिणाम वार्ड विजेता

11 निर्मला देवी

12 रेशमा बानो

13 अमित कुमार

14 अर्जुन लाल

15 रागिनी

16 अनीता

17 चंद्रपाल

21 रामस्वरूप

22 जीतेंद्र कुमार

23 छबीले

24 अनूप कुमार त्रिपाठी

25 मो. रिजवान

26 नूर जहां खातून

28 बलवीर सिंह यादव

29 किरन शुक्ला

62 अनिकेत वर्मा

63 राजाराम

66 खुशनुमा

75 रिकी मिश्रा

76 बसंत

77 दीपेंद्र प्रताप सिंह

78 श्रीकेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.