पकौड़ा बेचने को रोजगार बताना धोखा : अंबुज
सीतापुर: केंद्र सरकार नवजवानों, किसानों व व्यापारियों के साथ छलावा कर रही है। पकौड़
सीतापुर: केंद्र सरकार नवजवानों, किसानों व व्यापारियों के साथ छलावा कर रही है। पकौड़ा बेचने को रोजगार बताना नौजवानों के साथ धोखा है। यह बात गुरुवार को युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष अंबुज ¨सह पटेल ने कमलापुर में अपने स्वागत के दौरान शाहजहांपुर जाते हुए किसानों, नवजवानों व व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी के बाद से परेशान है। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों ने रालोद जिला अध्यक्ष हर्षित गुप्ता के नेतृत्व में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज ¨सह पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में फरजंद अली, मोहम्मद शुऐब, श्रीगोपाल शुक्ला, दीपक गुप्ता, अश्विनी सोनी, नवीन मिश्रा, शिव कुमार ¨सह, जेपी ¨सह, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद थे।