खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
डीएम अखिलेश तिवारी ने एक व दो अगस्त को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोले जाने की छू दी है। इस छूट में मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानें शामिल नहीं हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 10:08 PM (IST)
सीतापुर : रक्षाबंधन पर्व को लेकर डीएम अखिलेश तिवारी ने एक व दो अगस्त को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोले जाने की छू दी है। इस छूट में मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानें शामिल नहीं हैं। मुख्य मार्ग से अलग स्थित दूध, ब्रेड, किराना, सेंवई तथा मिठाई की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं। सभी दुकानदारों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने की नसीहत भी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें