Move to Jagran APP

नूरपुर दक्षिणी में जन सुविधाओं का अभाव

सीतापुर : गोड़ैचा मार्ग पर मौजूद वार्ड संख्या 15 नूरपुर दक्षिणी में जन समस्याओं की भरमार है। यहां के

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:40 PM (IST)
नूरपुर दक्षिणी में जन सुविधाओं का अभाव
नूरपुर दक्षिणी में जन सुविधाओं का अभाव

सीतापुर : गोड़ैचा मार्ग पर मौजूद वार्ड संख्या 15 नूरपुर दक्षिणी में जन समस्याओं की भरमार है। यहां के निवासी कहने को शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं। लेकिन सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों से भी बदतर हैं। वार्ड में कूड़ा व गंदगी बड़ी समस्या है। रास्ते की इंटरलॉ¨कग भी क्षतिग्रस्त है। नालियां भी टूटी और कूड़े से पटी पड़ी हैं। मुख्य नाला में इतना कूड़ा जमा हो गया है, कि वह चोक हो गया है। इसकी सफाई लंबे समय से नहीं हो सकी है। नतीजा घरों से निकलने वाले पानी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए लगे हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। आवागमन के लिए सड़कों का हाल भी बहुत खराब है। स्ट्रीट लाइटें लगी हैं लेकिन वे शो पीस बनी हुई हैं, उनका बल्ब हमेशा बुझा ही मिलता है। नियमित सफाई न होने से चारों तरफ दुर्गध फैली हुई है। वार्ड में स्वच्छता अभियान नजर नहीं आता। कूड़ेदान तो सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं। कई जगह कच्ची नालियां हैं, जिससे रास्ते में कीचड़ फैला रहता है। अधिकांश गलियों में रात होते ही अंधेरा हो जाता है। वार्ड में पर्याप्त बिजली पोल नहीं हैं। लोग बांस बल्ली के सहारे कनेक्शन लिए हैं। तार नीचे तक लटक रहें जो खतरा बने हैं।

loksabha election banner

कमलेश कुमार वार्ड की गलियों में सफाई का अभाव है। नालियां चोक होने से गंदा पानी रास्ते में हर समय बहता रहता है। जिससे आवागमन बाधित होता है।

मेंहदी हसन

पूरे वार्ड में गंदगी और कूड़े का बोलबाला है। सफाई अभियान का यहां असर नहीं हे। पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

मुमताज वार्ड में नाला बना है लेकिन सफाई आज तक नहीं हुई। जिससे जल निकासी की समस्या कायम है। नपा प्रशासन ध्यान नहीं देता।

शाकिर अली

सभासद ने कहा

सभासद मोहम्मद रिजवान ने कहा वार्ड में प्रकाश समस्या, चोक नाली व गंदगी को लेकर नपा प्रशासन को अवगत कराया है। शीघ्र ही समस्या निस्तारण का आश्वासन मिला है। वार्ड में जो भी समस्याएं हैं उनका शीघ्र निदान होगा। सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है। सफाई कार्य का औचक निरीक्षण भी करेंगे।

शैलेंद्र दुबे, ईओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.