बाइकों की टक्कर में दुधमुही की मौत
सीतापुर: अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना गढ़ी निवासी रामकिशोर (35) की पुत्री आशा उर्फ अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:07 PM (IST)
सीतापुर: अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना गढ़ी निवासी रामकिशोर (35) की पुत्री आशा उर्फ अनुष्का (1) बीमार थी। इस वजह से रविवार को रामकिशोर अपनी पत्नी साया उर्फ तारा देवी (30), पुत्री आशा व खुशी उर्फ अनन्या (4) के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए सिधौली कस्बा आया था। यहां पर दवाई लेने के बाद रामकिशोर बाइक से वापस घर के लिए चल दिया। रास्ते में अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे रामकिशोर, तारा देवी, आशा व खुशी घायल हो गए। लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में आशा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें