राष्ट्रीय अधिवेशन की बनाई रणनीति
सीतापुर : जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक की गई। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्
सीतापुर : जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक की गई। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विकास किशोर ने कहा कि आगामी माह में आयोजित होने वाले अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाना है। पहली बार अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में आयोजित किया जा रहा। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होना है। बैठक में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनिल भार्गव ने कहा संगठन द्वारा अनुसूचित मोर्चा को दी गयी जिम्मेदारी को निभाया जाएगा। जल्द ही मंडलों की बैठकें मंडलवार आयोजित की जाएगी एवं मोर्चे का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान मुकेश कुमार, आकाश वर्मा, रामलखन, शंकर दयाल, रामलोटन, लालजी, श्यामू, सियाराम रावत, रवींद्र कुमार, अनूप राजवंशी, रामनरेश, जयप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।