अवैध संबंध बने बुजुर्ग की हत्या का कारण, दो गिरफ्तार
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर उमरी के बुजुर्ग की हत्या में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया। एसपी आरपी सिंह ने बताया घटना के सही आरोपितों को गिरफ्तार करने को उन्होंने पुलिस की चार टीमें लगाई थीं। 70 वर्षीय मृतक शत्रोहन जायसवाल की हत्या के आरोप में राकेश जायसवाल व कमलेश जायसवाल गिरफ्तार हुए हैं।
सीतापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर उमरी के बुजुर्ग की हत्या में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया। एसपी आरपी सिंह ने बताया, घटना के सही आरोपितों को गिरफ्तार करने को उन्होंने पुलिस की चार टीमें लगाई थीं। 70 वर्षीय मृतक शत्रोहन जायसवाल की हत्या के आरोप में राकेश जायसवाल व कमलेश जायसवाल गिरफ्तार हुए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक भूमिहीन था। आमदनी का कोई जरिया नहीं था। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए मृतक की बहू का संपर्क किराना दुकानदार कमलेश ने मकान मालिक राकेश से करा दिया था। आरोपित कमलेश से मृतक की बहू का पिछले दो-तीन वर्ष से संबंध चल रहा था। एसपी ने बताया, घटना से 15 दिन पहले रात में राकेश महिला से मिलने उसके घर गया था। उस दौरान भी मृतक शत्रोहन ने राकेश जायसवाल को उसके कुकृत्य को गांव वालों के सामने उजागर करने को चेताया था। एसपी ने बताया कि घटना के करीब पांच दिन पहले भी राकेश महिला से मिलने खेत पर गया था। वहीं पर बुजुर्ग शत्रोहन ने बहू व राकेश को एक साथ देख लिया था। जिस पर बुजुर्ग ने बहू से नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद ही राकेश जायसवाल ने परचून दुकानदार कमलेश से मिलकर बुजुर्ग शत्रोहन की हत्या की साजिश रची थी। उधर, एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि शत्रोहन के घर का खर्च बहू की गलत तरीके की कमाई से ही चल रहा था। एएसपी-उत्तरी ने बताया, मौके से आला कत्ल बरामद हुआ था। आरोपितों की गिरफ्तार के बाद उनके कब्जे से रक्तरंजित वस्त्र भी बरामद कर लिए गए हैं।