परिवारजनों ने सुरक्षा और सिस्टम पर उठाए सवाल
पुत्र ने प्रशासन तो मां ने सुरक्षा पर भरोसा न होने की बात कही
महमूदाबाद (सीतापुर) : हिदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या अपने पीछे तमाम ऐसे सवाल छोड़ गई, जिसने सुरक्षा व सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है। यही वजह है कि उनका परिवार व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर रहा है। कमलेश तिवारी के पुत्र सत्यम को प्रशासन पर भरोसा नहीं है। जबकि मां ने पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया है।
पुत्र सत्यम बोला कि वीडियोग्राफी से फेस मिलाएं
सर हमको नहीं पता जिन्होंने मर्डर किया है, वहीं है या कोई और साजिश के तहत दूसरों, बेकसूरों को फंसाया जा रहा है। अगर हां वहीं हैं तो उनके पास वीडियोग्राफी है। वीडियोग्राफी से फेस मिलाएं, जो एजेंसी के लिए हम लोगों ने कंप्लेन की थी, कि हां वो वाली जांच कराइये। एनआइए वाली। अगर वो करवा रहे हैं, तो उसके द्वारा साबित हो रहा है, तो वहीं हैं। बाकी हमको प्रशासन के ऊपर भरोसा नहीं है।
हमका जवाब चहीं
मां कुसुमा देवी कि इनके साथ जउन रहत रहैं काहे नहीं दिहिन सुरक्षा, कहा गनर गा रहै, साढ़े ग्यारह बजे मारकर चले गए। नाका पुलिस की जिम्मेदारी रहै, नाका पुलिस सुरक्षा देत रहै, कहे नाय भेजिस, एक पुलिस वाला नाय आवा, उनका मरवाय डारिन पुलिस वाले, पुलिस वाले इतना अत्याचार किहिन लखनऊ मा कि सहन न भवा हमसे। हम कहे रहन हम न जाइबे, हियै रखिबे, जबरदस्ती फुंकने नहीं देंगे जब तक योगी हमको नहीं देंगे जवाब, हमरे पोता का मारिन, हमरी बहू का मारिन, इनका गुनाह का रहा भैया। आतंकवादी होते, हमारा सिर नीचा करत होती, चोरी चकारी करत होती तौ तिलांजलि देते। उनका गुनाह रहे, जो मरवाय डारिन, हमका जवाब दें, हमका जवाब चहीं।