ताजियादारों ने किया हंगामा, 34 गिरफ्तार
- 11 को मिली जमानत 23 गए जेल - क्षेत्र में तैनात किया पुलिस व पीएसी बल संसू कमलापुर (सीतापुर) रविवार की रात थाना क्षेत्र के गांव गवहिया फत्तेपुर भीमपुर चिरैयापुरवा शाहआलमपुर
सीतापुर : रविवार की रात थाना क्षेत्र के गांव गवहिया, फत्तेपुर, भीमपुर, चिरैयापुरवा, शाहआलमपुर, बैकुंठपुर, मरमगरहिया के ताजियेदार आठवीं का जलूस लेकर निकले। जलूस जब महोली गांव के निकट पहुंचा तब ताजियेदार विशाल अवस्थी के खेत से जुलूस निकालने की बात कहने लगे। यह देख खेत स्वामी व क्षेत्र के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए, जो विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही एएसपी एमपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
खेत में धान की फसल खड़ी थी, इस वजह से पुलिस ने तय रूट पर ही ताजिया ले जाने को कहा। इसी बीच ताजियेदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वे अड़ गए, कि जाएंगे, तो खेत से होकर ही जाएंगे वरना वे ताजिया दफन नहीं करेंगे। देर रात तक पुलिस व प्रशासन ने अधिकारी सड़क मार्ग से जाने के लिए ताजियेदारों को मनाते रहे। इसके बावजूद ताजियादार हंगामे पर उतारू थे। यह देख पुलिस ने उपद्रव कर रहे फत्तेपुर निवासी शकील, कयूम, शमीम, लल्ला, तौसीफ, जाबिर, मतीउल्ला, नसीम, आकिब, अयूब खां, गवहिया निवासी वाहिद, आजाद, नदीम, बुधई, नूरुल, अब्दुल, आसिफ, वसीम, नसीर, खालिद, इदरिश, जाबिर, गुफरान, रिजवान, इशराज, आशिक, नईम, मानू, नफीस, राशिद, अरमान, नियामत, अब्दुल कलाम, सलीम, मोबिन, हसन आदि 34 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कर चालान काट दिया। एसडीएम सिधौली कोर्ट में केवल 11 लोगों को ही जमानत मिल सकी। जबकि 23 लोगों को जेल भेज दिया गया।
एएसपी एमपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कमलापुर समेत रामपुर कलां व मछरेहटा थाना पुलिस व डेढ़ सेक्शन पीएसी बल लगाया गया है।