विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, भाई से मारपीट, मुकदमा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2022 10:31 PM (GMT+05:30)

स्कूल के रास्ते में किशोरी पर फब्तियां कसता था शोहदा शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा परिवारजन से अभद्रता।

शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, भाई से मारपीट, मुकदमा
शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, भाई से मारपीट, मुकदमा

संसू, महमूदाबाद (सीतापुर) : शोहदे की छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। स्कूल के रास्ते में शोहदा उसका पीछा करता था। फब्तियां कसता और धमकी देता था। छात्रा ने आपबीती बताई तो परिवारजन पुलिस के पास पहुंच गए। शिकायत मिली तो पुलिस हरकत में आई। केस दर्ज कर शोहदे को हिरासत में लिया है।

एक मुहल्ले में रहने वाली किशोरी राजकीय बालिका इंटर कालेज में पढ़ती है। मुहल्ले में ही ननिहाल में रहने वाला शोहदा उसे स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। छात्रा जब स्कूल के लिए निकलती बाराबंकी जिले का साहिल भी उसके पीछे लग जाता। किशोरी का पीछा करता और उस पर फब्तियां कसता था। यह बात जब किशोरी के परिवारजन को पता चली तो इसकी शिकायत साहिल के ननिहाल में की। मुहल्ले के लोगों ने भी साहिल को बुलाकर हिदायत दी। इसके बावजूद वह, किशोरी को परेशान करता रहा। तंग आकर परिवारजन ने छात्रा का स्कूल जाना बंद करा दिया।

रात में छात्रा के घर के पास खड़ा था शोहदा

किशोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले शोहदा रात के समय उनके घर के पास खड़ा था। बेटों ने दौड़ाया तो भाग गया। कुछ दिन पहले बेटे रवि से भी मारपीट की थी। ननिहाल के लोगों और मुहल्ले वालों के समझाने के बाद भी शोहदा मान नहीं रहा।

शिकायत पर भड़के थे ननिहाल पक्ष के लोग

पीड़ित की मां के अनुसार जब साहिल की शिकायत उसकी नानी से की तो वह भड़क गईं। नानी-मामी व अन्य लोग मारपीट पर अमादा हो गए। शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। उधर, शिकायत से नाराज साहिल ने उनके बेटे को फोनकर जान से मारने की धमकी भी दी।

वर्जन

आरोपित युवक पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को गुरुवार रात में ही हिरासत में ले लिया गया था।

- विजयेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी