हर्ष फायरिग में गई युवक की जान
रूड्डठ्ठ स्त्रद्बद्गह्य द्बठ्ठ द्घद्बह्मद्बठ्ठद्द रूड्डठ्ठ स्त्रद्बद्गह्य द्बठ्ठ द्घद्बह्मद्बठ्ठद्द रूड्डठ्ठ स्त्रद्बद्गह्य द्बठ्ठ द्घद्बह्मद्बठ्ठद्द रूड्डठ्ठ स्त्रद्बद्गह्य द्बठ्ठ द्घद्बह्मद्बठ्ठद्द रूड्डठ्ठ स्त्रद्बद्गह्य द्बठ्ठ द्घद्बह्मद्बठ्ठद्द
सीतापुर : रविवार देर शाम तिलक समारोह में की गई हर्ष फायरिग से खैराबाद थाना क्षेत्र के गांव सरांय भांट निवासी रंजीत दुबे (25) पुत्र रामपाल दुबे की मौत हो गई। युवक थाना क्षेत्र के गांव रफादपुर में अपने दोस्त के तिलक समारोह में आया था। गोली लगने के बाद कुछ लोग घायल युवक को जिला अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
हर्ष फायरिग से उल्लास के माहौल को मातम में बदलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश भी काम नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के गांव रफादपुर का हैं। गांव निवासी अवधेश अवस्थी के पुत्र सूरज का तिलक समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि, तिलक के बाद डीजे पर गाने चल रहे थे और सूरज के दोस्त डांस कर रहे थे। जैसे ही तमंचे पर डिस्को गाना बजा, हर्ष फायरिग होने लगी। हर्ष फायरिग में चली गोली दोस्त के तिलक में आए गांव सरांय भांट निवासी युवक रंजीत के सीने में जा लगी। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा, ये देख अफरा-तफरी मच गई।थानाध्यक्ष अजय यादव का कहना है कि, गोली लगने से युवक की मौत हो गई। परिवारजन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।