सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई
सीतापुर देश प्रेमी संगठन द्वारा रविवार को महोली स्थित गुरुद्वारा में सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
सीतापुर : देश प्रेमी संगठन द्वारा रविवार को महोली स्थित गुरुद्वारा में सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम कनौजिया व संगठन अध्यक्ष सुशील, हरिकिशन, शिवांशु, अमन, सूरज अन्य लोगों उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राधेश्याम कनौजिया ने कहा कि भगत सिंह आजादी के लिए अपनी जान देने वाले नौजवान शहीदों में अग्रणी थे। हंसते हुए फंदे को अपने गले में डालने के कारण ही भगत सिंह को शहीद-ए-आजम का दर्जा दिया गया। हम सभी लोगों को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान सरदार जीतू सिंह को सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें