मकर संक्रांति पर स्नानकर मंदिरों में किए दर्शन
द्वड्डद्मड्डह्म ह्यड्डठ्ठद्मह्मड्डठ्ठह्लद्बद्वड्डद्मड्डह्म ह्यड्डठ्ठद्मह्मड्डठ्ठह्लद्बद्वड्डद्मड्डह्म ह्यड्डठ्ठद्मह्मड्डठ्ठह्लद्ब
सीतापुर : मकर संक्रांति पर बुधवार को जिले में हिदू परिवारों में धूम रही। तड़के सुबह से ही स्नान शुरू हो गया था। सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद लोगों ने फल, राशन आदि का दान किया। वहीं, नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ व आदि गंगा गोमती नदी के राजघाट, दशाश्वमेघ घाट, देव देवेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा नैमिष में श्रद्धालु कम रहे। श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ व आदि गंगा गोमती नदी में स्नान किया और पुरोहितों को दान-दक्षिणा अíपत की। इसके बाद खिचड़ी, फल, मिष्ठान आदि का दान किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, काली पीठ, हनुमान गढ़ी, पहला आश्रम, नारदानंद आश्रम, बाला जी मंदिर, सत्य नारायण मंदिर, देवदेवेश्वर, त्रिशक्ति धाम, बालाजी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। ललिता देवी मंदिर परिसर में और विभिन्न देव स्थानों व आश्रमों में खिचड़ी भोज भी कराया गया। साधु, सन्यासियों को भोजन वितरित किया गया।