Move to Jagran APP

दिल्ली में लाकडाउन, चलो लौट चलें अपने 'अपने देश'

उप्र के अलावा बिहार के लिए भी निकल रहे हैं दिल्ली से लोग

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 12:55 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 12:55 AM (IST)
दिल्ली में लाकडाउन, चलो लौट चलें अपने 'अपने देश'
दिल्ली में लाकडाउन, चलो लौट चलें अपने 'अपने देश'

सीतापुर : सुबह के करीब सवा छह बज रहे हैं। सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। बसें भी खूब निकल रहीं हैं। परिवहन निगम की बसें फुल दिख रहीं हैं। प्राइवेट बसों की तो छतों पर तो पैर रखने की जगह नहीं है। लोग बस की छतों पर भी जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा कर रहे हैं।

loksabha election banner

बाईपास पर इन्हीं प्रवासियों की बस रुकी। काफी लोग ढाबे पर चाय पीने के लिए उतरे। इन्हीं में से एक बक्सर के रामप्रकाश भी हैं। पूछने पर बताते हैं कि दिल्ली में परिवार के साथ एक कारखाने में काम करते हैं। अभी भले एक सप्ताह का लाकडाउन लगा हो लेकिन, स्थितियां ठीक नजर नहीं आ रहीं। कोरोना जिस तरह से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। यही वजह है कि परिवार के साथ घर वापस लौट रहे हैं। बताते हैं कि काफी जिद्दोजहद के बाद दिल्ली से यह प्राइवेट बस मिली है। वह स्वयं और बच्चे सीट पर बैठे हैं जबकि बेटा बस की छत पर सवार होकर सफर कर रहा है। रामप्रकाश ने बताया कि काफी लोग अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। उन्हें फिर से लाकडाउन लगने का खतरा है।

लगातार निकल रहीं बसें

नेशनल हाईवे पर नजर डालें तो दिल्ली की ओर से काफी बसें निकल रहीं हैं। निजी बसों की संख्या भी काफी अधिक है। अधिकांश बसों में लोग छतों पर सवार होकर यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं।

आटो से घर वापसी

बिहार के मुजफ्फरपुर की किस्मत देवी अपने पति और बच्चों के साथ 20 वर्ष से दिल्ली में रहती हैं। लाकडाउन की घोषणा के बाद वह आटो रिक्शा से अपने गांव वापस जा रहीं थीं। उनके पति दिल्ली में आटो चलाते हैं। उनका कहना था कि पिछली बार लाकडाउन की घोषणा के बाद राशन के लिए तरसना पड़ा था। यही वजह है कि इस बार घोषणा होते ही हम परिवार के साथ घर के लिए चल पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.