सजीव झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध
सीतापुर : जलविहार महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का मंचन किया गया। कलाकारों ने
सीतापुर : जलविहार महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का मंचन किया गया। कलाकारों ने शनिवार की देर शाम सजीव झांकियों का मनमोहक मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग जय-जयकार कर उठे। खैराबाद : यहां महेंद्र टोला में दूसरे दिन कलाकारों ने सजीव झांकियों का मंचन किया। राम दरबार का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राम महेंद्र, मिक्की महेंद्र, अवधेश मिश्र, संदीप मिश्र मौजूद रहे। हरगांव : जोशी टोला में कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। झांकी व नाटकों का मंचन किया गया। चंद्र शेखर मिश्र, पूर्व सांसद जनार्दन मिश्र मौजूद रहे। क्योटी कला में कलाकारों ने झांकियां प्रदर्शित की। सानू, मुन्ना, अमर, मंगल, संतोष, धनंजय, हरिशंकर, चुन्नी लाल, मौजूद रहे। रामपुर मथुरा : तेरवा मनिकापुर में विविध कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष संतोष ¨सह, पूर्व विधायक महेंद्र कुमार ¨सह मौजूद रहे। बांसुरा में झांकियां सजाई। राजेश गुप्ता, कल्लू मौजूद रहे।