बढ़निया के निकट चहलकदमी कर रहा तेंदुआ
सीतापुर: सदरपुर थाना क्षेत्र में मौजूद तेंदुआ बढ़निया गांव के निकट चहलकदमी कर रहा है। श्
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:00 PM (IST)
सीतापुर: सदरपुर थाना क्षेत्र में मौजूद तेंदुआ बढ़निया गांव के निकट चहलकदमी कर रहा है। शुक्रवार की रात विजय व रामचंदर ने तेंदुआ को खेतों में देखे जाने की पुष्टि भी की है। विजय का कहना है कि वह शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था। इसी बीच गन्ने के खेत के बाहर तेंदुआ को खड़े देखा। हालांकि उसे देखने के बाद विजय घर भाग आया। इधर रामचंदर ने बताया कि वह खेत में धान निकाल रहा था। इसी बीच करीब के गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ धान के बीच खेत में आ खड़ा हुआ। रामचंदर ने बताया कि उसे देखने पर जब शोर मचाया, तब वह करीब के गन्ने के खेत में वापस चला गया। इस संबंध में रेंजर अनूप बाजपेयी ने बताया कि निगरानी की जा रही है, लेकिन वन विभाग की टीम को तेंदुआ नजर नहीं आया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें