Move to Jagran APP

लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड..ये शहरी निकाय का वार्ड नंबर-तीन है लेकिन यहां का रहन-सहन और गंदगी को देख इस वार्ड की सूरत काफी गंदी है।सकरी गलियों वाले इस वार्ड के दो सैकड़ा से अधिक घरों में शौचालय तक नहीं हैं। कच्चे रास्ते कीचड़-दलदल से युक्त हैं। कुछ मार्गों पर इंटरलॉकिग है पर दोनों किनारों पर नालियां नहीं हैं। वार्ड में डेढ़ साल पहले जल निगम ने पाइप लाइन डाली थी जो निष्प्रयोज्य है। पाइप पेजयल सप्लाई नहीं है। गलियों में गोबर है मवेशी घूमते हैं। बिजली के तार जमीन को छू रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 10:13 PM (IST)
लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

सीतापुर : लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड..ये शहरी निकाय का वार्ड नंबर-तीन है। सकरी गलियों वाले इस वार्ड के दो सैकड़ा से अधिक घरों में शौचालय तक नहीं हैं। कच्चे रास्ते कीचड़-दलदल से युक्त हैं। कुछ मार्गो पर इंटरलॉकिग है पर, दोनों किनारों पर नालियां नहीं हैं। वार्ड में डेढ़ साल पहले जल निगम ने पाइप लाइन डाली थी, जो निष्प्रयोज्य है। पाइप पेयजल सप्लाई नहीं है। गलियों में गोबर है, मवेशी घूमते हैं। बिजली के तार जमीन को छू रहे हैं। ये मुहल्ला बहुत ही गंदा है..

prime article banner

वार्ड में एक निजी विद्यालय के सामने और आटा चक्की के समीप दो बड़े प्लाट खाली पड़े हैं। मुहल्ले का कूड़ा यहीं पड़ता है। नगर पालिका सफाई कर्मी कूड़े का उठान करते नहीं हैं। इसलिए यहां गंदगी और सुअरों का बोलबाला है। पूरा वार्ड सुअरों से परेशान है। खुद मुहल्ला वासी कहते हैं नालियां टूटी हैं। ये मुहल्ला बहुत गंदा है। छोटी को मिले थे 628 वोट

2017 के निकाय चुनाव में लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड से सपा से उम्मीदवारी करने वाली छोटी देवी 628 वोट से सभासद बनी थीं। हालांकि ये निरक्षर हैं। इनके प्रतिद्वंदी रहीं भाजपा उम्मीदवार रजत रेखा को 521 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार पूजा को 513, बसपा की परवीन को 458 और कांग्रेस की रामश्री मिश्रा को 376 वोट मिले थे। इस तरह इस वार्ड से कुल आठ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लोनियनपुरवा में चुनावी आंकड़ा

सामान्य निर्वाचन-2017

- ये वार्ड महिला लिए आरक्षित है।

- कुल वोटर-5202

- कुल पड़े वोट-3075 बोर्ड बैठक में कोई सुनवाई नहीं..

शास्त्रीनगर, गोशालापुरवा, लक्ष्मनपुर, विश्रामनगर, इलसिया आंशिक ये सभी मुहल्ला लोनियनपुरवा पूर्वी वार्ड में हैं। शास्त्रीनगर में 15-20 सड़कें इंटरलॉकिग की है, इसमें कई खराब हैं। शास्त्रीनगर में कुल एक किमी लंबाई के कच्चे रास्ते पर नाली-खड़ंजा की जरूरत है। शास्त्रीनगर में 150 और गोशालापुरवा में 50-60 घरों में शौचालय तक नहीं हैं। सुअरों को मुहल्ले से बाहर कराएंगे। वैसे हमने बोर्ड बैठक में कई बार समस्या लिखकर दी पर, नतीजा सिफर ही रहा है। गंदगी है मच्छर हैं फागिग नहीं हुई है।

- संतोष ऊर्फ पप्पू, प्रतिनिधि-सभासद मुहल्ले में गंदगी बहुत है। जलापूर्ति के लिए करीब डेढ़ साल पहले पाइप डाली गई थीं, जो बेकार हैं। घर के सामने इंटरलॉकिग है पर नालियां टूटी हैं।

- बाबूलाल घर में शौचालय नहीं है बाहर दूर सरायन नदी किनारे शौच जाना पड़ता है। हमारा मुहल्ला शहर में है पर गंदगी को देख भरोसा नहीं होता। सुअरों का आतंक है।

- मैना हमारे घर के सामने पोल लगा है पर इसमें तार नहीं होने से हम लोगों को दिक्कत होती है। यदि बिजली कनेक्शन लेना है तो पहले 1500 रुपये का तार खरीद कर लाओ। मुहल्ले में रास्ते व नालियां बन जाएं तो अच्छा है।

- सुशीला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.