Move to Jagran APP

तेंदुआ नजर आए तो विभागीय अधिकारियों को बताएं

संदना इलाके के रघुनाथपुर खेउटा सिकंदरपुर लोहंगपुर

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:19 PM (IST)
तेंदुआ नजर आए तो विभागीय अधिकारियों को बताएं
तेंदुआ नजर आए तो विभागीय अधिकारियों को बताएं

सीतापुर : संदना इलाके के रघुनाथपुर खेउटा, सिकंदरपुर, लोहंगपुर, लौली आदि 50 गांवों में भय का सबब बने तेंदुए का अब तक पता नहीं चला है। ग्रामीणों की खेती-किसानी का काम बंद हैं। बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम की कांबिग जारी है। गुरुवार को वन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों का मोबाइल नंबर ग्रामीणों को दिया है। तेंदुआ नजर आने पर तुरंत ही सूचना देने को कहा गया।

loksabha election banner

बता दें कि, बीते शनिवार को संदना थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी मुर्तजा अली पुत्र नूर मोहम्मद को तेंदुआ ने अपना शिकार बनाया था। तेंदुए के हमले में मुर्तजा की जान चली गई थी। कुछ महीने पहले भी तेंदुए ने हरिहरपुर गांव निवासी दो युवकों पर हमला किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम गांवों में कांबिग कर रही है। लखनऊ से वन्य जंतु विशेषज्ञ भी बुलाए गए। वन्य जंतु विशेषज्ञों ने गांव रघुनाथपुर खेउटा के समीप कांबिग की। तेंदुए के पगचिह्नों के सहारे उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया। फारेस्टर एसएन शुक्ला का कहना है कि, वन्य जंतु विशेषज्ञ को बुलाकर तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। रात व दिन में अलग- अलग टीमें बनाकर कांबिग की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.