Move to Jagran APP

पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने दी जान

तीन साल पहले ही हुई थी शादी पति-पत्नी में विवाद बना हादसे का कारण

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 12:00 AM (IST)
पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने दी जान
पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने दी जान

सीतापुर : राजा गांव के मजरा कैमा में शुक्रवार रात पति-पत्नी आपस में ही भिड़ गए। घर में ही पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पति ने भी लटक कर जान दे दी।

loksabha election banner

शुक्रवार रात गांव में ही तिलक समारोह चल रहा था। इसमें महेंद्र प्रताप की पत्नी पम्मी गई थी। महेंद्र प्रताप नहीं गया था। उसकी पत्नी देर रात घर लौटी। इसी के बाद आपस में विवाद हुआ। घर में महेंद्र प्रताप और उसकी पत्नी ही रहती थी। अभी इनके बच्चे नहीं थे। वर्ष 2017 में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि पम्मी रात में तिलक से लौटी तो उसका पति नाराजगी जाहिर कर रहा था। इसमें पम्मी की प्रतिक्रिया पर मारपीट शुरू कर दी जिस पर पति महेंद्र प्रताप पत्नी पम्मी पर हमलावर हो गया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद महेंद्र प्रताप खुद अपने कमरे में जाकर लटक गया। शनिवार दिन चढ़ते जब महेंद्र प्रताप के घर से कोई बाहर नहीं निकला तो किसी पड़ोसी ने उनके घर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पम्मी का खून में लथपथ शव घर के आंगन में पड़ा था। उसके पति का शव फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष राज कुमार पहुंचे। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया, मौके पर हंसिया बरामद हुआ है। पम्मी के गले, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव मिले हैं।

माता-पिता भी नहीं बता पा रहे कारण

बेटे और बहू की मौत का कारण मृतक महेंद्र प्रताप के पिता बड़कऊ और माता कृष्णा देवी भी नहीं बता पा रही हैं। बुजुर्ग माता-पिता बेटे-बहू की मौत पर दहाड़ मार कर रो रहे थे। भाई देवेंद्र और बहन रीता भी बिलख रहे थे। महेंद्र व उसकी पत्नी पम्मी में विवाद किस कारण हुआ, यह बात परिवार का कोई भी सदस्य स्पष्ट नहीं कर रहा था।

भाई-बहन में दूसरे नंबर था महेंद्र

थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया, मृतक महेंद्र प्रताप चार भाई बहन है। इनमें महेंद्र दूसरे नंबर का था। सबसे छोटी बहन रीता की शादी तय है। महेंद्र की बहन का पांच मई को तिलक था। 20 जून को शादी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.