राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित शिक्षिका का सम्मान
डीएम अखिलेश तिवारी ने प्रेरणा बोध नामक ई मैगजीन का विमोचन किया। इसके अलावा राज्य पुरस्कार के चयनित खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रापुर की प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी व उनके पिता का डीएम व बीएसए अजीत कुमार ने सम्मान किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 10:33 PM (IST)
सीतापुर: शिक्षक दिवस के मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी ने प्रेरणा बोध नामक ई मैगजीन का विमोचन किया। इसके अलावा राज्य पुरस्कार के चयनित खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रापुर की प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी व उनके पिता का डीएम व बीएसए अजीत कुमार ने सम्मान किया। इस मौके पर एडीएम विनय पाठक, डीआइओएस नरेंद्र शर्मा, बीईओ जितेंद्र बहादुर, अशोक कुमार व मिशन शिक्षण संवाद के सदस्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें