दिन में रंगों की फुहार, शाम को मिलन की बहार
घरों के गंदे पानी के निकास के साथ साथ शहरवासियों को सुंदरता की अच्छी सौगात मिलने वाली है। जिससे जहां एक ओर गंदे पानी के भराव से निजात तो मिलेगी ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण व शहर की सुंदर तस्वीर भी बनेगी। यह सब शहर के मध्य नगर पालिका परिषद के द्वारा होने वाला है। शहर में नगर पालिका की ओर से अग्रवाल स्कूल के पास से बहुगुणा चौराहा होते हुए सक्षम नर्सिंग होम तक गंदे पानी के निकास के लिए नाले का निर्माण होगा।
सीतापुर: आपसी सौहार्द का त्योहार होली पूरे जिले में परंपरागत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार रात होलिका दहन हुआ। उसके बाद से ही लोग होली के मूड में आ गए थे। मंगलवार सुबह से ही बच्चों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने रंगोत्सव मनाया। वहीं शाम को मिलन कार्यकम शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर समाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। वहीं लोग घर घर जाकर अपने प्रियजन सहित मित्रों से गले मिले व होली की मंगलकामनाएं दीं। परंपरागत तरीके से हुआ होलिका दहन
होलिका दहन सोमवार की रात में परंपरागत तरीके से किया गया। सभी ने होली स्तंभ की परिक्रमा की और गेहूं की बालियां चढ़ाईं। लोग घरों से गाय के गोबर के बने उपले ले कर गए और जलती हुई होलिका में डाला। शहरभर में होली नगर, नईबस्ती, लोहारबाग, सिविल लाइन प्रेम नगर, झूले लाल मंदिर प्रांगण, लालबाग, घंटाघर, शास्त्री नगर, खूबपुर, श्यामनाथ आदि क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। सभी ने भगवान से लोगो के मंगलमय जीवन की कामना की। फाग गीतों गीत गाते हुए निकली होरियारों की टोली
सोमवार की देर रात तक होली तापने का क्रम जारी रहा वहीं मंगलवार की सुबह से ही लोग रंग में सराबोर हो गए। जिले भर में ढोल, नगाड़े के साथ होलीयारों की टोली निकली और जमकर धमाल मचाया। यह होलियार एक दूसरे के घर पहुंचे और कर रंग अबीर गुलाल लगाते हुए एक दूजे को होली की बधाई दीं। मुस्लिम भाइयों ने किया दही हांडी का आयोजन
होली के पर्व में हिदू मुस्लिम के बीच आपसी मेलजोल की झलक कजियारा चौराहा पर देखने को मिली। यहां मुस्लिम भाईयों ने हिदू भाई के लिए दही हांडी का आयोजन किया। पूरे हर्षोल्लास के बीच दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए एक रंग में सराबोर नजर आए और मिष्ठान खिलाकर आपसी भाई चारे की मिशाल पेश की। कार्यक्रम आयोजकों में समीम बेग, अनीस मिर्जा, दीशान मिर्जा, अलीम रजा, दीपक शाह, सुनील शाह, कल्लू भोजवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहा पुलिस बल
छोड़ देंगे यहां पर नजर रखने व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा । पुलिसकर्मियों ने दो से अधिक बाइक सवारों को रोका और ऐसा न करने की हिदायत भी दी। पुलिस के अधिकारी करते रहे गश्त
शहर में पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार, उपाधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व शहर कोतवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरे दिन गश्त करते दिखे। उन्होंने युवाओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शाम को चला मिलन कार्यक्रम
पूरे दिन होली के रंग में सराबोर होने के बाद शाम को मिलन का क्रम शुरू हुआ। अधिकांश जगहों पर सामूहिक मिलन कार्यक्रम हुआ तो वही घर घर जाकर भी लोग एक दूसरे से मिले। शहर के लालबाग सहित पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों राजनीतिक दलों के लोगों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों समाजसेवियों सहित आम नागरिकों ने एकत्रित होकर गले मिलकर होली की शुभकामना दी। घर-घर पहुंचे और गले मिलकर लजीज पकवानों का आनंद उठाया।