भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति : व्यास
द्धद्बठ्ठस्त्रह्व ह्मद्गद्यद्बद्दद्बश्रठ्ठद्धद्बठ्ठस्त्रह्व ह्मद्गद्यद्बद्दद्बश्रठ्ठ
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 11:41 PM (IST)
नैमिषारण्य (सीतापुर) : भागवत भक्ति का ऐसा माध्यम है जिससे प्रभु की प्राप्ति संभव है। भगवान के श्रीचरणों में रहकर ही जीवन को सहज जिया जा सकता है। यह बात हनुमान गढ़ी कथा प्रांगण में भागवत कथा के शुभारंभ पर सहारनपुर के कथा व्यास बाबा बंशी वाले ने कही। ससे पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं स्वामी नारदानंद आश्रम के 89वें अधिवेशन पर आश्रम स्थित कथा प्रांगण में राम कथा का रसपान कराते हुए वृंदावन की राधा किशोरी ने कहा कि राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है। राम हमारे आदर्श हैं, उनका आदर्श धारण करने वाला मानव धन्य हो जाता है। कार्यक्रम में जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती समेत साधु, संत मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें