शोभायात्रा में जम कर झूमे श्रद्धालु
सीतापुर : शहर में खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा राण
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:00 PM (IST)
सीतापुर : शहर में खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा राणी सती मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभा यात्रा शामिल माता का दरबार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में झंडे लिए हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए नजर आए। यात्रा में शामिल लोगों भजनों पर जम कर झूमते हुए खाटू श्याम के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में संजय मिश्रा, प्रतीक जिदल, अभिषेक भरतिया, नवीन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें