Move to Jagran APP

हालचाल-बीबीपुर में हर तरफ समस्याओं की बहार

सीतापुर : आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त नपा क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:55 PM (IST)
हालचाल-बीबीपुर में हर तरफ समस्याओं की बहार
हालचाल-बीबीपुर में हर तरफ समस्याओं की बहार

सीतापुर : आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त नपा क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। बीबीपुर वार्ड में आज तक सड़क, बिजली, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं बेपटरी हैं। टूटी नालियां, पीने का दूषित व बदबूदार गंदा पानी जलापूर्ति के रूप में नागरिकों को नसीब हो रहा है। वार्ड में इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगे तो हैं लेकिन खराब पड़े हैं। जिससे लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चोक नालियां, कूड़े के ढेर व नियमित सफाई न होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। टूटे पत्थर व क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग से समस्या बढ़ती जा रही है। वार्ड की सड़कें जर्जर होती जा रही हैं, लेकिन मरम्मत पर ध्यान नहीं है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था तो पूरी तरह ध्वस्त है। गलियों में रात के समय अंधेरा रहता है। शिकायतों के बाद भी नगर पालिका ध्यान नहीं देती। जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों की समझ में नहीं आ रहा हैं कि वे अपने को कैसे शहरी समझें। हालात यह है कि मजबूर होकर बदतर व्यवस्थाओं के बीच लोगों के रहने की आदत पड़ गयी है।

loksabha election banner

वार्ड में गंदगी का साम्राज्य है। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसका समाधान होना चाहिए।

फूलचंद्र पेयजल को लेकर लगाए गए हैंडपंप खराब हैं। शिकायत के बाद भी नपा प्रशासन मरम्मत नहीं करा रहा।

फूलमती

नालियों के पत्थर पूरी तरह टूट चुके हैं। जिससे लोगों का निकलना बड़ा मुश्किल हो रहा है।

रामकिशुन

वार्ड के प्रमुख मार्गो पर तो लाइटें लगी हैं लेकिन गलियों में अंधेरा रहता है। जर्जर सड़क ं समस्या बनी हैं। सुनील कुमार सभासद बोले

सभासद नब्बू ने कहा वार्ड की समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन को अवगत कराया है। शीघ्र ही समस्याओं को दूर कराया जाएगा। वर्जन--

बीबीपुर में विकास कार्य प्रस्तावित हैं, शीघ्र कार्य कराएंगे। सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डो का भ्रमण करेंगे। दोषी सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य दिक्कतों को दूर किया जाएगा।

शैलेंद्र दुबे, ईओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.