धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा
सीतापुर : गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव को लेकर धूमधाम से नगर कीर्तन व शोभा यात्रा निकाली
सीतापुर : गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव को लेकर धूमधाम से नगर कीर्तन व शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा कस्बे के हरगांव गंज गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई। जो नगर के मुख्य मार्ग से सूर्य कुंड तीर्थ, तीर्थ वार्ड, काजी टोला से होते हुए केसरुवा-महोली मोड़ होते हुए गुरुद्वारा पहुंची।
शोभा यात्रा की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे, वहीं वाहन पर सजे दीवान के आगे सिख परिवार की महिलाएं व लड़कियां झाड़ू सेवा कर रही थीं। शोभा यात्रा में रामपुर की मशहूर नवयुवक गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। पार्टी के कलाकारों द्वारा कस्बे में जगह-जगह करतब दिखाए गए। शोभा यात्रा में शाहजहांपुर का मशहूर बैंड शोभा बढ़ा रहा था। साथ में गुरु गो¨वद साहब के भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए। कस्बे में जगह-जगह सिख समुदाय के लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और ठंड को देखते हुए चाय आदि की व्यवस्था भी की गई। नगर कीर्तन शोभा यात्रा के गुरुद्वारा पहुंचने पर विशेष आतिशबाजी की गई, वहीं प्रतिपाल ¨सह ने बताया कि मंगलवार को प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रागी जत्थे द्वारा पाठ भोग समाप्ति व कीर्तन दरबार व लंगर का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां, नागेंद्र गुप्ता, सरदार ज्ञानी गुरदीप ¨सह, ग्रंथी बुटा ¨सह, हरभजन ¨सह, गुरुचरन, बलवंत, हरभजन ¨सह, मनमोहन, द¨वदर चालवला, गोलू चावला, अमन राजा मिक्की शर्मा, हरजीत कौर, कुलदीप ¨सह चावला मौजूद रहे।