दोगुनी आय को वैज्ञानिक विधि अपनाएं
-वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संसू सीतापुर कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें किसानों व वैज्ञानिकों के बीच संवाद बढ़ाने दोगुनी आय के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाने समेत कृषि विविधीकरण किसानों को बाजार की मांग देखते हुए कृषि एवं पशुपालन अपनाने पर जोर देते हुए चर्चा की गई। कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संस्थान कानपुर के निदेशक डॉ. अतर सिंह ने कहा किसान वैज्ञानिक विधियां अपनाकर ही दोगुनी आय प्राप्त कर सकते हैं।
सीतापुर : कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें किसानों व वैज्ञानिकों के बीच संवाद बढ़ाने, दोगुनी आय के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाने समेत कृषि विविधीकरण, किसानों को बाजार की मांग देखते हुए कृषि एवं पशुपालन अपनाने पर जोर देते हुए चर्चा की गई। कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संस्थान कानपुर के निदेशक डॉ. अतर सिंह ने कहा किसान वैज्ञानिक विधियां अपनाकर ही दोगुनी आय प्राप्त कर सकते हैं। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय अरोड़ा ने कहा मृदा के स्वास्थ्य को देखते हुए जैव उर्वरक के प्रयोग पर हमें अधिक ध्यान देना है। धान की पराली एवं गन्ना की पत्ती को जलाने में किसान बचें। बैठक में डॉ. अनुज सक्सेना, अरविद मोहन मिश्रा, डॉ. दुष्यंत कुमार, रामनरेश वर्मा, दिवाकर यादव ने भी संबोधित किया।