सुप्रभात सीतापुर, हैपी न्यू ईयर..
सीतापुर सुप्रभात.. नए साल की पहली सुबह.. नई उम्मीदों का सवेरा लेकर आई है। 2020 की इन
सीतापुर : सुप्रभात.. नए साल की पहली सुबह.. नई उम्मीदों का सवेरा लेकर आई है। 2020 की इन उलझनों से लड़ने के लिए गुरुवार शाम से ही मस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। इसके लिए रेस्टोरेंट से लगाकर घरों तक में विशेष इंतजाम थे।
हां, कोविड-19 को लेकर पाबंदियां भी रहीं। इसका असर तो दिखा लेकिन, लोगों ने नए साल का वेलकम करने के लिए वैसे ही इंतजाम भी कर लिए। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों और रेस्टोरेंट में भी पार्टियों का दौर चलता रहा। कोई बड़ा सामूहिक आयोजन भले ही न हुआ हो लेकिन, छोटे ग्रुप बनाकर लोग मस्ती करते नजर आए। रेस्टोरेंट संचालकों ने भी नए साल का वेलकम करने के लिए काफी काम किया। नई और उत्साह बढ़ाने वाली थीम के जरिये आने वाले ग्राहकों का स्वागत किया गया। कोरोना के मद्देनजर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिग भी हुई। खूब बिके केक
व्यापारी नवीन अग्रवाल बताते हैं कि नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग अब नई आशा और उम्मीद के साथ जुट रहे हैं। कोविड के मद्देनजर हमने भी वैसे ही इंतजाम किए हैं। केक के काफी ऑर्डर आ रहे हैं। अधिकांश लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ सेलिब्रेशन कर रहे हैं। दोपहर बाद से ही केक लेने के लिए लोग जुटने लगे। फूलों और तोहफों की भी बिक्री
नए साल के जश्न के लिए हर किसी का अपना खास तरीका है। कुछ लोग केक काटने के साथ ही अपनों को तोहफे भी दे रहे हैं। इसके लिए भी काफी भीड़ रही। यही नहीं, फूलों की भी खूब बिक्री हुई। पहली सुबह भी होगी खास
नए साल की पहली सुबह को भी लोग अपने स्टाइल में सेलिब्रेट करते हैं। कैप्टन मनोज पांडेय चौक के पास रहने वाले विमल मिश्र कहते हैं कि रात में परिवार के साथ सेलिब्रेशन होता है। हम केक काटते हैं। इसके बाद सुबह पूरा परिवार सबसे पहले मंदिर जाता है। भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद बच्चों के साथ कुछ देर पार्क में समय व्यतीत करते हैं। बस, ऐसे ही मस्ती होती है।