विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लहरपुर में बुखार से बच्ची ने तोड़ा दम, गोंदलामऊ में 415 बीमार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 29 Aug 2019 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:30 AM (IST)

संक्रामक रोग से लहरपुर में गुरुवार को फिर एक बच्ची की मौत हो गई। अब तक चार जानें जा चुकी हैं।

लहरपुर में बुखार से बच्ची ने तोड़ा दम, गोंदलामऊ में 415 बीमार
लहरपुर में बुखार से बच्ची ने तोड़ा दम, गोंदलामऊ में 415 बीमार

सीतापुर : संक्रामक रोग से लहरपुर में गुरुवार को फिर एक बच्ची की मौत हो गई। अब तक चार जानें जा चुकी हैं। वहीं, गोंदलामऊ इलाके के संक्रमित गावों में गुरुवार को ज्वाइंट डॉयरेक्टर और एडी मलेरिया ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गुरुवार को यहां 415 लोग और बीमार पाए गए। तीन रोगी मलेरिया के निकले। हालांकि, जिम्मेदार हालात में सुधार होने की बात कह रहे हैं। लहरपुर के गांव लच्छन नगर निवासी सनम (4) पुत्री समीन खान की लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारजन का कहना है कि बच्ची को बुखार आया था। हालत में सुधार न होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां पर मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक लहरपुर डॉ. सुधीर पांडेय ने बताया कि, बच्ची को बुखार आया था। इसके बाद उसकी रीढ़ में इंफेक्शन हो गया था। उसी से मौत हुई है। वहीं ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ. आलोक रंजन, एडी डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी लखनऊ मंडल ने गोंदलामऊ के संक्रमित गांवों में पहुंचकर लोगों से बात की। सीएचसी अधीक्षक को हालात पर नजर रखकर लोगों तक समय से दवाएं पहुंचाने और जांच कराने के आदेश दिए। अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि, टीम ने पैरूवा, सैदापुर, नरवीरपुर, कल्ली, जमुनापुर, कुनेरा, करखिला में पहुंचकर लोगों की जांच कर दवाएं बांटी। गांवों में शाम को फागिग हुई। वहीं सूरजपुर चांदपुर में 40, कमलापुर में 50, मिर्जापुर में 40, जमलापुर में 35, लालपुर भेलावां में 40, सिढ़ौली में 90, कादीनगर में 120 मरीज पाए गए। कल्ली में कैंप लगाकर टीम ने 22 लोगों की जांच की गई, जिसमें तीन रोगी मलेरिया के पाए गए। अधीक्षक का कहना है कि टीमें लगातार गांवों में काम रही है। जांच कराई जा रही है। फागिग भी हो रही है। अब हालात में सुधार हो रहा है। अटरिया में आठ मरीज मिले

बुखार की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने अटरिया के मऊ गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित मिले आठ मरीजों की जांच कराकर दवाएं बांटी।