Move to Jagran APP

भगवान श्रीगणेश को लगाया छप्पन भोग

शहर के मुहल्ला आलम नगर में स्थित दुर्गा माता मंदिर में बुधवार की रात पंडाल में स्थापित भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 10:46 PM (IST)
भगवान श्रीगणेश को लगाया छप्पन भोग
भगवान श्रीगणेश को लगाया छप्पन भोग

सीतापुर : शहर के मुहल्ला आलम नगर में स्थित दुर्गा माता मंदिर में बुधवार की रात पंडाल में स्थापित भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। वहीं लालबाग शहीद पार्क, होली नगर, घंटाघर, ग्रीकगंज, जेल रोड स्थित पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की आरती व प्रसाद वितरण किया गया।

prime article banner

महमूदाबाद : श्री संकटा देवी मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर टैलेंट शो हुआ। नन्हें कलाकारों ने विभिन्न प्रतिभाएं दिखाई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। नहर कालोनी में गणेश पूजन महोत्सव समिति द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ।

रेउसा : गणेश महोत्सव में बुधवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सोनी मिश्रा, कमलेश मौर्य, मृदु, संदीप अनुरागी, रामकिशोर तिवारी सहित अन्य ने काव्य पाठ किया।

बिसवां : नवयुवक श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार रात शीतला देवी मंदिर प्रांगण में डिपल गौरव काली म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा भस्मासुर, शिव विवाह, काली मां, कृष्ण जन्म, पूतना वध, की मन मोहक झांकियां प्रस्तुत की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.