Move to Jagran APP

आज से गणपति उत्सव, सज गए मंदिर-पंडाल

व्रज योग व हस्त नक्षत्र में स्थापना

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:26 AM (IST)
आज से गणपति उत्सव, सज गए मंदिर-पंडाल
आज से गणपति उत्सव, सज गए मंदिर-पंडाल

सीतापुर : सोमवार से गणपति उत्सव प्रारंभ हो रहा है। बाजार में रविवार को गणपति की मूर्तियों खूब खरीदारी हुई है। इको फ्रेंडली गणपति की मूर्तियों की बिक्री सबसे अधिक देखी गई। जिले भर में गणपति पूजा के पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। वहीं नैमिषारण्य में भी गणपति पूजन की तैयारियां हो रही हैं। पंडाल में दिन के हिसाब से 11 दिन तक श्रीगणेश के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना चलेगी। मंदिरों में रंग-रोगन हो गया है। कलश स्थापना के लिए गणपति की मूर्तियों की खरीदारी हो गई है। कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई आदि तैयारियां हो चुकी हैं। शहर के प्रेमनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल महिला मंडली सोमवार को विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना करेगी। कलश स्थापना के साथ ही उत्सव का शुभारंभ होगा। गणेश उत्सव को लेकर सिधी समाज भी काफी उत्साहित है। समाज की अनीशा तेजवानी, राधा डोडेजा, प्रियंका वाधवानी, सौम्या वाधवानी, स्वीटी, डिपल, एकता कुकरेजा, माला वर्मन, सरिता पमनानी व वर्षा तेजवानी आदि ने रविवार को झूलेलाल मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। महिलाओं ने गणपति के वस्त्र, मोतियों की माला अपने हाथों से तैयार की है। उत्सव के दौरान सिधी व्यंजनों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

loksabha election banner

व्रज योग व हस्त नक्षत्र में स्थापना

12 सितंबर अनंत चतुर्दशी के लिए गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। घरों में भी लोग गणपति की मूर्तियां स्थापित कर रहे हैं। व्रज योग और हस्त नक्षत्र में गणपति की स्थापना शुभकारी मानी जाती है।

यहां सजेंगे पंडाल

लोहारबाग, लालबाग पार्क, होलीनगर सूर्य मंदिर, शास्त्रीनगर, प्रेमनगर में झेलेलाल मंदिर, आलमनगर दुर्गा मंदिर, महमूदाबाद संकटा देवी मंदिर, मिश्रिख स्टेशन मार्ग मंदिर।

कमल तिराहे पर महोत्सव

सिधौली : कस्बे के कमल तिराहे पर गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणपति बप्पा की प्रथम आरती सोमवार सुबह 8.30 बजे होगी। श्री गणेश पूजा समिति द्वारा कस्बे में पूजा पंडाल सजाने का यह 26वां वर्ष है। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी समापन से एक दिन पूर्व पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है। समिति अध्यक्ष अरविद जैन ने बताया कि, प्रतिमा का विसर्जन 11 सितंबर को भटपुर घाट पर नदी में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.