Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampal Yadav: सीतापुर के बिसवां से पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 09:23 AM (IST)

    Rampal Yadav पूर्व विधायक रामपाल यादव ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इनके निधन से समाजवादी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तंबौर के भानपुर में दोपहर 12 बजे होगा। पूर्व विधायक के निधन की खबर लगते ही सपाइयों में शोक की लहर है। सभी उनके पैतृक गांव पहुंचने लगे हैं।

    Hero Image
    सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

    सीतापुर, जागरण संवाददाता। सीतापुर की बिसवां विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामपाल यादव का सोमवार की देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके लीवर कैंसर होने की बात कही जा रही है। लंबी बीमारी के चलते सोमवार को उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    58 साल की उम्र के नेता के निधन से समाजवादी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तंबौर के भानपुर में दोपहर 12 बजे होगा। पूर्व विधायक के निधन की खबर लगते ही सपाइयों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में सपा नेता उनके पैतृक गांव पहुंचने लगे हैं।

    ऐसा रहा राजनीतिक करियर

    रामपाल 2002 व 2012 में हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में बिसवां से विधायक चुने गए थे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर उनके अखिलेश यादव से मतभेद हो गए, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। वर्ष 2017 में वह बसपा, 2019 में कांग्रेस और 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

    अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुए थे शामिल

    मार्च 2023 में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में पुनः सपा में शामिल हो गए थे। समाजवादी पार्टी में अपने नेता को खोने से दुख है।