पहला, हरगांव व मछरेहटा में अब तक 2129 दावेदारों ने खरीदा पर्चा
चित्र- 12 एसआइटी 3940 नामांकन पत्र बिक्री काउंटर से प्रधान पद के पर्चों की हो रही अधिक ख
सीतापुर : ब्लाकों में बनाए गए नाम-निर्देशन पत्र बिक्री काउंटर में सबसे अधिक भीड़ प्रधान पद के काउंटर पर जुट रही है। प्रधान पद के नामांकन पत्र अधिक खरीदे जा रहे हैं। विकास खंड हरगांव में अब तक 699 नामांकन पत्र प्रधान पद के दावेदारों ने खरीदे हैं। वहीं पहला ब्लाक में प्रधान पद का नामांकन पत्र खरीदने वालों का आंकड़ा 700 पार पहुंच गया है। यहां बिक्री शुरू होने से अब तक 701 नाम-निर्देशन पत्र खरीदे जा चुके हैं। मछरेहटा ब्लाक में अब तक 729 उम्मीदवार प्रधान पद का पर्चा खरीद चुके हैं।
हरगांव में खरीदे गए बीडीसी के 447 पर्चे
विकास खंड हरगांव में बीडीसी पद के दावेदारों ने अब तक 447 नामांकन पत्र खरीदे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 317 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं पहला ब्लाक में अब तक बीडीसी के 526 पर्चे बिक चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 220 नामांकन पत्र खरीदे गए। मछरहेटा ब्लाक में बीडीसी के 307 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 340 पर्चे खरीदे गए हैं।
आरओ ने की बैठक, कोविड नियमों के पालन की अपील पिसावां : पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आरओ संजय सिसौदिया ने एआरओ के साथ बैठक की। नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कोरोना से बचाव के उपायों पर अमल करने की नसीहत दी। मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी का ध्यान रखने की नसीहत दी।
नामांकन पत्रों की ब्लाकवार खरीद के आंकड़े
ब्लाक प्रधान बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य
मछरेहटा 17 26 37
महोली 45 40 49
रामपुर मथुरा 25 39 37
मिश्रिख 60 40 81
पहला 51 46 59
कसमंडा 32 33 73
बिसवां 71 81 91
महमूदाबाद 48 50 45
हरगांव 58 51 43
पिसावां 71 70 72