विवाद में महिला को पीटकर मार डाला
ष्ह्मद्बद्वद्ग ठ्ठद्ग2ह्य ष्ह्मद्बद्वद्ग ठ्ठद्ग2ह्य ष्ह्मद्बद्वद्ग ठ्ठद्ग2ह्य
सीतापुर: लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने महिला को पीटकर मार डाला। जबकि उसकी दो बेटियों को जख्मी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरन सरांय निवासी राम प्रसाद की पत्नी कन्नी देवी (50) रविवार की शाम गांव के ही राम खेलावन से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। तकरार इस कदर बढ़ी की, राम खेलावन के परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर कन्नी देवी को पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने के लिए उसकी पुत्री माया देवी(18) व सुनीला(16) पहुंची। तब हमलावरों ने उनकी पिटाई भी शुरू कर दी। दोनों बहने इस कदर भयभीत हो गईं, कि उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर राम खेलावन व उसके परिवार को शांत किया। तब तक कन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवारीजन उसे लेकर कस्बे की सीएचसी भागे। लेकिन घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में कन्नी देवी की पुत्रियां माया देवी व सुनीला भी जख्मी हुई है। वारदात के संबंध में पीड़ित परिवारजनों ने गांव के ही राम खेलावन आदि छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के संबंध में निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में महिला की मौत हुई है। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।