Move to Jagran APP

झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, जलभराव से मुश्किल

शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश। बारिश से सड़कों पर हुआ जलभरावे कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों को काफ राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 06:07 AM (IST)
झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, जलभराव से मुश्किल
झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, जलभराव से मुश्किल

सीतापुर: बीते कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों को शनिवार की दोपहर कुछ हद तक राहत मिली। दोपहर लगभग 2 बजे शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई। बरसात से आमजन को थोड़ी राहत मिली। शनिवार की सुबह से ही आसमान साफ था। धूप भी तेज निकली थी। इसके कारण उमस व गर्मी से आमजन बेहाल थे। इस समस्या से जिलेवासी कई दिनों से जूझ रहे थे। गर्मी इतनी तेज थी कि सुबह से ही लोग पसीना पोछने को मजबूर थे। घर से निकलना मुश्किल था। दोपहर दो बजे अचानक अच्छी बरसात होनी शुरू हुई। बरसात लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। सुबह अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। बरसात होने के बाद दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

सड़कों पर हुआ जलभराव

बरसात के कारण हमेशा की तरह शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के सिविल लाइन, बट्सगंज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्डे में, कैंचीपुल, शास्त्रीनगर सब्जीमंडी के पास, पुराने सीतापुर, श्यामनाथ मार्ग, नैपालापुर चौराहा आदि पर जलभराव हो गया। शनिवार को बंदी थी तो कम ही लोग घरों से निकले नहीं तो बहुतों को दिक्कत का सामना करना पड़ता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.