महमूदाबाद में होगा इंटरलॉकिग व नाली निर्माण
स्त्रश्र1द्यड्डश्चद्वद्गठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4 स्त्रश्र1द्यड्डश्चद्वद्गठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4 स्त्रश्र1द्यड्डश्चद्वद्गठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4 स्त्रश्र1द्यड्डश्चद्वद्गठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4
महमूदाबाद (सीतापुर) : नगर के वार्डो में ध्वस्त आवागमन सुविधाओं के सुधार के लिए पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। वार्डो एवं सार्वजनिक स्थलों पर पालिका द्वारा इंटरलॉकिग और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड आते हैं। इन वार्डो में अधिकांश स्थानों पर इंटरलॉकिग जर्जर है। ऐसे में वार्डवासियों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। नपा प्रशासन ने वार्ड के सभासदों से विकास कार्याें को लेकर प्रस्ताव मांगे थे। सभासदों से मिले प्रस्ताव को पालिका ने स्वीकृत करते हुए 15 वार्डो में विकास कार्यों को मंजूरी दी है। पालिका ने इंटरलॉकिग और नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 39 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। चार अलग-अलग स्थानों पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण के लिए भी 70 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। वार्ड ठाकुरपुर में परमहंस मंदिर के कैंपस में टिन शेड व सुंदौली में हनुमान मंदिर कैंपस में टिन शेड का निर्माण 23 लाख से होगा। इन वार्डाें में बनेगी सड़कें और नालियां
कटरा में 1.14, अमीरगंज में 6.28, सरावगी में 6.15, रमुवापुर में 4.22, इमलिया में 2.48, भट्ठा में 7.06, शहजानी में 6.89, मोतीपुर में 5.94, ठाकुरपुर में 8.78, कुरैशी में 6.23, खेंदौरा में 4.36, बीबीपुर में 23.03, नई बाजार उत्तरी में 10.29, नूरपुर उत्तरी में 21.89, ठाकुरपुर में 15.90 लाख की लागत से इंटरलॉकिग और नाली निर्माण कराया जाएगा। वर्जन -
नगर पालिका क्षेत्र में वार्डाें में इंटरलॉकिग मार्ग मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। जिससे लोगों का आवागमन बेहतर हो, वहीं नालियां बनने से जल निकासी की भी व्यवस्था सु²ढ़ होगी।
ममता सोनी, पालिकाध्यक्ष प्रमुख मार्गाें पर नाला निर्माण करके जल निकासी को समस्या को खत्म किया जाएगा। सीएचसी में चार सीट का सामुदायिक शौचालय भी बनवाया जाएगा। जनहित और विकास के मुद्दों पर पालिका काम कर रही है।
शैलेंद्र दुबे, ईओ