विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में डॉक्टर ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से मार ली गोली

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Fri, 27 Mar 2026 04:01 PM (IST)

Sitapur Crime News: डॉक्टर राजेंद्र चौधरी की आत्महत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।

डॉक्टर राजेंद्र चौधरी --------------आत्महत्या

डॉक्टर राजेंद्र चौधरी --------------आत्महत्या

HighLights

  1. बीएएमएस डिग्रीधारक डॉक्टर की खैराबाद में है क्लीनिक

  2. आत्महत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची

जागरण संवाददाता, सीतापुर। बीएएमएस डिग्रीधारक डॉक्टर राजेंद्र चौधरी ने दोपहर को अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन मुहल्ले के निवासी डॉक्टर राजेंद्र चौधरी की खैराबाद में क्लीनिक थी।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर के कमरे में गोली चलने की आवाज आई। पत्नी शक्ति चौधरी दौड़कर कमरे में पहुंची तो देखा कि राजेंद्र चौधरी बेड पर खून से लथपथ पड़े थे, उनके पास में ही रिवाल्वर पड़ा था। पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। मकान में डॉक्टर राजेंद्र चौधरी अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा दिवांश एयरफोर्स में डॉक्टर है। छोटा बेटा उत्तम लखनऊ में पढ़ाई कर रहा है। डॉक्टर राजेंद्र चौधरी की आत्महत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।

आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पूछताछ में सामने आया है कि दो सप्ताह से वह घर में ज्यादा किसी से बात नहीं कर रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, जांच की जा रही है।