कमलेश तिवारी की पत्नी को आवास और चेक सौंपा
कमलेश तिवारी की पत्त्नी को आवास और चेका सौंपा संसू सीतापुर हिदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को मां कुसुमा देवी को कांशीराम कॉलोनी में आवास का स्वीकृति पत्र दे दिया है। इसके अलावा पत्नी को भी मुआवजे का चेक दिया गया है। मां कुसुमा देवी ने पहले तो स्वीकृति पत्र लेने से इन्कार कर दिया लेकिन डीएम अखिलेश तिवारी के मनाने के बाद वह मान गईं। मां को इंदौरा वार्ड के कांशीराम कालोनी में आवास दिया गया है। इस दौरान डीएम ने कमलेश तिवारी की मां से करीब आधा घंटा तक वार्ता की। मां ने सीतापुर प्रशासन की प्रशंसा की लेकिन लखनऊ और बनारस प्रशासन की आलोचना की। मां ने डीएम से कहा कि प्रशासन को इतना सख्त नहीं होना चाहिए था। लोग अंदर नहीं आ पा रहे मिल नहीं पा रहे थे। सख्ती होती है लेकिन इतनी भी नहीं। इस दौरान मां ने 25 अक्टूबर को डीएम को घर आने का आमंत्रण भी दिया है। डीएम ने आने का पूरा आश्वासन दिया।
सीतापुर : हिदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को मां कुसुमा देवी को कांशीराम कॉलोनी में आवास का स्वीकृति पत्र दे दिया है। इसके अलावा पत्नी को मुआवजे के रूप में 15 लाख रुपये का चेक दिया है। डीएम अखिलेश तिवारी ने कमलेश की मां से करीब आधा घंटे तक वार्ता की। मां ने सीतापुर प्रशासन की प्रशंसा की। इस दौरान मां ने 25 अक्टूबर को डीएम को घर आने का आमंत्रण भी दिया है। डीएम ने आने का पूरा आश्वासन दिया।